चुलाई शराब के साथ दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल
अररिया, अप्रैल 22 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने मंगलवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर कनखुदिया संथाली टोला ग्रामीण सड़क पर दो व्यक्ति को दो लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार प्रमोद मलिक इनारा चौक कनखुदिया का रहने वाला है जबकि राजा कुमार सिमराहा का निवासी है। इस मामले में अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के बयान पर पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार को गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कनखुदिया संथाली बस्ती ग्रामीण सड़क पर शराब का अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। सूचना पाकर पुलिस टीम ने दो को शराब के साथ पकड़ लिया गया। मामले में केस दर्ज कर बुधवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.