मोतिहारी, जुलाई 17 -- मोतिहारी। मुफस्सिल पुलिस ने गश्ती के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी अमित कुमार है। आरोपी के पास से चार गैलन में कुल 105 लीटर चुलाई शराब बरामद हुआ है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मीपुर में चुलाई शराब का अवैध धंधा चल रहा है। इसके आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर आरोपित भागने का प्रयास करने लगा, जिसे खदेड़कर गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान एक कमरे में चार गैलन में छुपाकर रखा गया चुलाई शराब बरामद किया गया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Motihari News: 35 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...