हाजीपुर, मार्च 3 -- राजापाकर संवाद। दस लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ बाइक सहित धंघेबाज गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बरांटी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक मुरलीधर राय वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी समय बिदुपुर की ओर से एक बाइक तेजी से आ रहा था। जो पुलिस वाहन चेकिंग करते हुए देख बाइक घूमाकर भागना चाहा। जिसे साथ के सहयोगियों द्वारा पकड़ा गया। पकड़े गए युवक से नाम पूछने पर पिंटू कुमार उम्र 29 वर्ष,पिता विलास राय घर बिलंदपुर बताया उसकी बाइक के डिक्की की जांच की गई तो सफेद रंग का दो पॉलिथीन बरामद हुआ। जिसमें दोनों पॉलिथीन में 10 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद किया गया। घटना रविवार की रात्रि की बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.