शामली, मई 26 -- झिंझाना। कस्बे के श्याम प्रेमियों में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। श्याम भक्तों ने श्रद्धा भाव से चुलकाना धाम बाबा खाटू श्याम मंदिर तक पदयात्रा निकाली और वहां विधि विधान के साथ निशान चढ़ाया। मंगलवार दोपहर बाद श्याम प्रेमी भजन कीर्तन करते हुए, नाचते गाते कस्बे से चुलकाना धाम के लिए 29 वी पैदल निशान यात्रा रवाना हुए। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भक्ति का माहौल बना रहा और जय श्री श्याम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से सुख समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस धार्मिक यात्रा में रुपेश वत्स,आशु शर्मा,सुशील बिंदल, मुकेश बंसल,कल्लू, जगदीश सैनी, विनोद सैनी सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी शामिल रहे। विशेष बात यह रही कि महिलाओं और बालिकाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्सा...