सोनभद्र, मार्च 23 -- सोनभद्र, संवाददता। विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने छपका स्थित चुर्क तिराहा का नाम वंदे मातरम चौक रखे जाने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपते शीघ्र निस्तारण की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐतिहासिक अवसर वंदे मातरम् गीत की 151 वीं वर्षगांठ और 23 मार्च को अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के 95 वें शहादत दिवस के उपलक्ष्य में यह मांग उठाई गई है। संगठन के प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गोंड़ ने कहा कि वंदे मातरम् केवल नारा नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता का आधार है। इस चौक के निर्माण से युवाओं में देशभक्ति की नई ऊर्जा का संचार होगा। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने स्पष्ट किया कि चौक घोषित होने के पश्चात विश्व हिंदू महासंघ की जिला इकाई स्वयं के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.