चुरिया-मानिकपुर बंधा हुआ जर्जर, जानवरों ने खोदे गड्ढे
देवरिया, जून 17 -- मेहरौनाघाट(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। लार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चुरिया में चुरिया-मानिकपुर बंधा जर्जर हो गया है। जानवरों द्वारा खोदे गए गड्डों और दरारों के कारण यह बंधा कमजोर पड़ गया है। जिससे बरसात में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मानसून से पहले इसकी मरम्मत कराने की गुहार लगाई है। चुरिया-मनकापुर बंधा ग्राम सभा चुरिया की सुरक्षा का एकमात्र सहारा है। साही और अन्य जंगली जानवरों ने बंधे को जगह-जगह खोद दिया है। इससे बंधे की मिट्टी ढीली पड़ गई है और उस पर साफ दरारें दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बरसात में बंधे से रिसाव होता था, लेकिन इस बार स्थिति अधिक गंभीर है। यदि बरसात में पानी का बहाव बढ़ने पर बंधा टूटता है, तो चुरिया सहित आसपास के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। इससे खेत-ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.