बक्सर, फरवरी 27 -- ग्रामीणों ने लिया कुप्रथा खत्म करने का संकल्प बक्सर, हमारे संवाददाता। सदर प्रखंड के चुरामनपुर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चला। यह अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान बताया गया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। कम उम्र में विवाह से विशेषकर बालिकाओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है, शिक्षा बाधित होती है और उनके उज्ज्वल भविष्य पर विराम लग जाता है। इस दौरान बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी गई। यह बताया गया कि इस अपराध में शामिल अभिभावकों एवं सहयोगियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। सामाजिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.