वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी। नगर निगम ने चुरामनपुर में ढाई बीघे में फैले तालाब को कब्जामुक्त कराया है। मंगलवार को निगम की टीम ने करीब तीन घंटे की कार्यवाही के दौरान कई अस्थायी निर्माण ध्वस्त कराए। राजस्व विभाग की टीम ने जमीन की पैमाइश कराई। इस तालाब के सुंदरीकरण के लिए प्रोजेक्ट बनाया गया है। इसके चारों ओर बैरिकेडिंग कराई जाएगी और सफाई कराकर जलाशय को पुनर्जीवित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...