रांची, जून 13 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ पंचायत अंतर्गत चुरले गांव में शनिवार को चुरले सरना समिति के तत्वावधान में झंडा गड़ी सह सरना प्रार्थना सभा का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक आस्था के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सरना धर्मावलंबियों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर प्रकृति पूजा और आदिवासी सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम की शुरुआत गांव के पाहन बंधन होरो द्वारा सरना स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इस दौरान क्षेत्र में अच्छी वर्षा, बेहतर फसल, सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की गई। पूजा के बाद महिलाओं ने सरना स्थल पर जल अर्पित कर सामूहिक प्रार्थना की और समाज की खुशहाली तथा शांति के लिए मंगलकामनाएं कीं。

आदिवासी संस्कृति की झलक आयोजन के दौरान आदिवासी संस्कृति की जीवंत ...