किशनगंज, जुलाई 14 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता बिहार सरकार के नशामुक्ति अभियान के तहत मंगलवार को गलगलिया थाना पुलिस ने चुरली उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार की खुशहाली और समाज की शांति के लिए गंभीर खतरा है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

पुलिस की पहल विद्यालय ...