हजारीबाग, जून 15 -- चुरचू, प्रतिनिधि। महिलाओं के स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वाश्रयी महिला सेवा संघ (सेवा) झारखंड द्वारा गठित महुपाक समूह की ओर से सोमवार को चुरचू प्रखंड के साप्ताहिक हाट बाजार में महुआ आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री स्टॉल का आयोजन किया गया।

महिलाओं का उत्साहवर्धन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर महिला समूह की सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी में महुपाक समूह की महिलाओं ने महुआ से निर्मित पौष्टिक लड्डुओं सहित अन्य मूल्यवर्धित उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री की। महिलाओं ने बताया कि सेवा झारखंड द्वारा उन्हें महुआ आधारित पौष्टिक उत्पादों के निर्माण, प्रसंस्करण तथा उद्यमिता से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

आत्मनिर्भरता की दिशा प्र...