चुरचू प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय खरीफ कार्यशाला संपन्न
हजारीबाग, मई 23 -- चुरचू, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय चुरचू में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में खरीफ मौसम के दौरान कम वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों के लिए आकस्मिक योजना तैयार करने एवं वैकल्पिक फसलों को अपनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में बीडीओ ललित राम, पूर्व उप प्रमुख चोलेश्वर महतो, प्रखंड कृषि पदाधिकारी काशीनाथ गुप्ता एवं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक नकुल कुमार ने किसानों को कम अवधि वाली फसलों की खेती के संबंध में जानकारी दी। साथ ही संतुलित उर्वरक उपयोग एवं समेकित कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। बीडीओ ललित राम ने किसानों से आकस्मिक योजना के तहत प्रस्ताव देने की अपील की तथा बीज अनुदान के तहत अधिक मात्रा में बीज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- सात प्रखंडो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.