हजारीबाग, मार्च 15 -- चरही, प्रतिनिधि अगामी 6 अप्रैल को चुरचू प्रखंड के बागजोबरा में दिशोम बाहा सरहुल महोत्सव मनाने को सफल बनाने को लेकर जाहेर संस्था बागजोबरा कार्यालय के प्रांगण में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता गुरुदयाल हंसदा व संचालन आनंद सोरेंन एवं सहदेव किस्कु ने किया। मौके पर दिशोम सरहुल महोत्सव के अध्यक्ष गुरुदयाल हांसदा ने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को चुरचू के बागजोबरा में दिशोम बाहा सरहुल महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसमे हजारीबाग ,रामगढ़ , बोकारो सहित कई जिलों के संताली आदिवासी समुदाय के लोग शामिल होंगे। सचिव सहदेव किस्कु ने कहा कि दिशोम बाहा महोत्सव में सरहुल नृत्य प्रतियोगिता,तीरंदाजी प्रतियोगिता सहित कई रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बैठक में मुख्य रूप से लाजरुष सोरेंन,सुनील किस्कु ,विक्की डांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.