चक्रधरपुर, जनवरी 2 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा के बीहड़ स्थित चुरगी गांव में पिछले दिनों हुई दो महिला के मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग काफी सजग है, गांव में लगातार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराया जा रहा है। साथ ही गांव में मलेरिया का प्रकोप फैलने से रोकने के लिए गांव में डोर टू डोर फॉगिंग करायी जा रही है, ताकि मलेरिया के मच्छरों का खात्मा किया जा सकें और गांव में मलेरिया फैलने से रोका जा सकें। मलेरिया निरीक्षक हरविंद्र कुमार की देखरेख में डोर टू डोर फॉगिंग कराया गया। जिसके तहत मलेरिया के मच्छर नियंत्रण करने के लिए दवा का छिड़काव किया गया। साथही गांव में लोगों की रक्त जांच कर उन्हें आवश्यकता अनुसार दवा का भी वितरण किया गया। मौके पर एमपीडब्ल्यू एवं एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.