लातेहार, मई 13 -- बारियातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चुम्बा स्थित मेसर्स अमित कुमार के स्टोन माइंस में सोमवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- सरेआम वारदातों से सहम रहा है समाज, पुलिस पर बढ़ा दबावमाइंस संचालक का बयान माइंस संचालक अमित कुमार ने बताया कि उनका स्टोन माइंस बीते 31 मार्च से बंद पड़ा है। सोमवार की देर शाम ग्रामीणों द्वारा माइंस के आसपास गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद मंगलवार की सुबह उन्होंने माइंस पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी तरह के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद मामले की जानकारी बारियातू थाना को दी गई।पुलिस कार्रवाई घटना के ...