वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के चुप्पेपुर में बीती रात चोरों ने रिटायर्ड एसबीआई बैंक कर्मी इंदु प्रकाश सिंह के मकान बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर रात करीब 2:18 बजे ऑटो रिक्शा से पहुंचे और लगभग सवा तीन बजे वहां से फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। इंदु प्रकाश सिंह 7 मार्च को अपने बेटे के पास गोवाहाटी गए हुए हैं। गुरुवार सुबह मकान में रह रहे एक किराएदार ने फोन पर चोरी की सूचना दी। इसके बाद इंदु प्रकाश सिंह ने अर्दली बाजार में रह रहे अपने भाई शहस्त्रांशु सिंह को इसकी जानकारी दी। शहस्त्रांशु ने बताया कि दो तल के मकान में ऊपर दो किराएदार रवि सोनकर और अशोक यादव रहते हैं। नीचे उनके उनके भाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.