चंदौली, अप्रैल 8 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को विधायक कैलाश आचार्य के नेतृत्व में गांव बस्ती संपर्क अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं ने चुप्पेपुर में घर घर पहुंचकर पत्रक वितरण किया और लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस मौके पर विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे समाज के हर वर्ग में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी प्रकार घर घर जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं और पार्टी की नीतियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.