नई दिल्ली, जुलाई 22 -- दिल्ली की सड़कों पर आंसू गैस के गोले छूट रहे हैं, लाठियां बरस रही हैं, छात्र-युवा और यहां तक कि विपक्ष के सांसद तक पुलिस की मार झेल रहे हैं, लेकिन कोलकाता की उस सिविल सोसाइटी और कल्चरल जगत की चुप्पी, जो कभी सत्ता के खिलाफ आवाज बनकर उभरती थी, इस बार सबसे तेज और सबसे जोरदार लग रही है। इनकी यह चुप्पी उन आंसू गैस के गोले से भी ज्यादा बोलती नजर आ रही है, जिनका इस्तेमाल दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ किया गया। हालांकि इन सबके बीच कोलकाता में जादवपुर विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए हैं। कोलकाता मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के युवा डॉक्टरों ने दिल्ली में चल रहे आंदोलन के साथ एकजुटता जताते हुए 12 घंटे की भूख हड़ताल की। दूसरी ओर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक वीडियो संदेश जारी कर छात्रों पर हो...