चुप्पी तोड़ो-स्वस्थ्य रहो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पलामू, मई 30 -- पाटन। किशुनपुर में पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर चुप्पी तोड़ना और संवाद के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाना के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए किशुनपुर की मुखिया सुमन गुप्ता ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए झिझक मिटाना और खुलकर बात करना बेहद जरूरी है। जागरूकता से ही हम समाज में एक स्वस्थ और सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। विशेष जागरूकता अभियान में स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शीला दुबे सहित काफी संख्या में महिलाएं सक्रिय रहीं। यह भी पढ़ें- चुप्पी तोड़ो-स्वस्थ रहो अभियान की शुरुआत यह भी पढ़ें- विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.