गिरडीह, मई 28 -- बेंगाबाद। कर्णपुरा पंचायत भवन में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज टु चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के तहत बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्थानीय मुखिया राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने इसकी अध्यक्षता की और दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वागत गान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस मौके पर स्थानीय मुखिया ने किशोरियों एवं महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी समस्या पर चुप्पी तोड़ने, वैज्ञानिक जानकारी देने, भ्रांतियों एवं अंधविश्वास को दूर करने तथा स्वच्छता व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि माहवारी कोई बीमारी या शर्म का विषय नहीं है यह प्राकृतिक प्रक्रिया है। यह भी पढ़ें- शर्मिदगी और रुढ़ियों को रेड डॉट से मात देने की तैयारी इस अवसर पर यूनिसेफ की जिला प्रतिनिधि संजय भारती एवं संतोष कुमार सिंह ने कहा कि माहवारी के द...