चुप्पी तोड़ो स्वच्छ रहो अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम
गिरडीह, जून 2 -- जमुआ, प्रतिनिधि। सोमवार को जमुआ प्रखंड के पोबी पंचायत के अंतर्गत ग्राम शानडीह में मास्टर जल सहिया गुड़िया देवी के द्वारा चुप्पी तोड़ो स्वच्छ रहो अभियान के तहत महिला एवं किशोरियों को माहवारी के बारे में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिला एवं किशोरियो को माहवारी के सबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि माहवारी एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। महिलाओं और किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षित प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही समाज में फैली भ्रांतियों और झिझक को दूर करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाये रखने, पौष्टिक आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी गयी। यह भी पढ़ें- समाज में माहवारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.