रामगढ़, जून 3 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को उपायुक्त ऋतुराज ने मासिक धर्म स्वच्छता एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष कार्यशाला सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा मासिक धर्म से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इससे जुड़े मिथकों एवं भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता है। साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला के दौरान उपस्थित सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं एएनएम को ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और किशोरियों के बीच जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी दी गई। यह भी पढ़ें- चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम...