पलामू, जून 4 -- विश्रामपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत ऊंटारी रोड प्रखंड की लहर बंजारी पंचायत के ग्राम सिड़हा में, चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो, अभियान के अंतर्गत माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम की जल सहिया चंद्र किरण देवी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता बरतने के उपाय बताए। इस दौरान सैनिटरी पैड का उपयोग करना चाहिए तथा चार से छह घंटे के अंतराल पर पैड बदलना आवश्यक है। पैड बदलने के बाद साबुन से हाथ धोना, प्रतिदिन स्नान करना और साफ सूती वस्त्र पहनना चाहिए। उन्होंने हरी साग-सब्जियों सहित पौष्टिक आहार लेने तथा उपयोग किए गए पैड का सुरक्षित निस्तारण करने की भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ

हिंदी हिन्दुस्ता...