गुमला, जून 1 -- घाघरा। माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम के तहत चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान अंतर्गत सोमवार को जलसहियाओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली नेतरहाट रोड स्थित झखरा-कुंबा से शुरू होकर चांदनी चौक, थाना चौक होते हुए प्रखंड परिसर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। रैली के दौरान जलसहियाओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर लोगों को माहवारी स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं और किशोरियों से माहवारी को लेकर समाज में फैली झिझक और चुप्पी को तोड़ने का आह्वान किया। साथ ही स्वच्छता अपनाने, सुरक्षित सैनिटरी उत्पादों के उपयोग तथा माहवारी के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया।जलसहियाओं यह भी पढ़ें- किशोरियों एवं युवतियों के बीच माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों। ने कहा कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया ह...