दुमका, मई 29 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी के निर्देश पर गुरुवार को ओड़मो पंचायत अंतर्गत कोल्हा गांव में सिनी संस्था की ओर से माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर एवं किशोरियों के बीच माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी उपलब्ध कराना है। इस दौरान प्रतिभागियों को माहवारी के दौरान अपनाई जाने वाली स्वच्छ आदतों, सुरक्षित सेनेटरी पैड के उपयोग, पोषण, व्यक्तिगत साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- महावारी को लेकर टूटी चुप्पी, गांव-गांव में किशोरियों को किया गया जागरूक कार्यक्रम में सिनी स...