सराईकेला, जून 3 -- सरायकेला। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अंतर्गत संचालित चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों, गांवों और शहरी क्षेत्रों में व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं के बीच माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़े सामाजिक संकोच एवं भ्रांतियों को दूर करना है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, सामुदायिक स्थलों एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता गोष्ठी, संवाद कार्यक्रम, समूह चर्चा, रैली, शपथ ग्रहण, दीवार लेखन, अन्य सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो के तहत निकाली जागरूकता रैली इन कार्यक्रमों के माध्यम ...