दुमका, जून 5 -- दुमका, प्रतिनिधि। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल दुमका द्वारा माहवारी स्वच्छता दिवस 28 मई से 04 जून तक संचालित चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान (चरण-5) का जिला स्तरीय समापन समारोह कार्यपालक अभियंता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यपालक अभियंता ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं एवं किशोरियों के बीच जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी मास्टर जलसहियाओं से अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से माहवारी स्वच्छता पर चर्चा करने तथा मासिक धर्म से जुड़ी मिथकों एवं भ्रांतियों को दूर करने के लिए सतत संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- जमुआ के 42 पंचायतों में चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान कार्यक्रम के दौरान माहवारी स्वच्छता से ...