लोहरदगा, मई 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। पेयजल और स्वच्छता विभाग, लोहरदगा के कार्यपालक अभियंता अनुप हांसदा द्वारा शनिवार को चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान का शुभारंभ किया गया। चार जून तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों में माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इससे जुड़ी सामाजिक झिझक और भ्रांतियों को दूर करना है। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता ने कहा कि माहवारी एक प्राकृतिक और सामान्य प्रक्रिया है। इसलिए इस विषय पर खुलकर संवाद होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल किशोरियों और महिलाओं ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूक किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- डीसी ने किशोरियों को हाइजीन एवं पोषण किट प्रदान की ताकि समाज में सकारात्मक सोच विकसित हो और अनावश्यक स...