पिथौरागढ़, अक्टूबर 6 -- पिथौरागढ़। डीडीहाट पुलिस ने चुपड़ा खेत गांव में थाना दिवस का आयोजन किया। थानाध्यक्ष संजय जोशी के नेतृत्व में बीते रोज गांव में थाना दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पुलिस के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। पुलिस ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। साथ ही कई समस्याओं का जल्द ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया। बाद में थानाध्यक्ष जोशी ने मौजूद लोगों को साइबर क्राइम व वर्तमान समय में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति से अपने बच्चों व युवाओं को दूर रखने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.