अलीगढ़, फरवरी 10 -- (राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस ) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बदलते मौसम में बच्चों की बिगड़ रही सेहत को लेकर अभिभावक परेशान हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों बड़ी संख्या में बच्चे पेट दर्द, भूख न लगना, उल्टी, कमजोरी और खून की कमी जैसी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। डॉक्टर इन लक्षणों के पीछे प्रमुख कारण बच्चों के पेट में पनप रहे कीड़े बता रहे हैं, जो धीरे-धीरे बच्चों के शरीर को कमजोर कर देते हैं। इसी खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में व्यापक कृमि मुक्ति अभियान चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। अभियान के तहत मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी और निजी स्कूलों व स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से जिले के लगभग 19 लाख बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई जाएगी। सोमवार को सीएमओ कार्यालय में आयोजित बैठक में इस स...