बहराइच, दिसम्बर 8 -- रुपईडीहा,संवाददाता। ब्लॉक नवाबगंज के रंजीतबोझा गांव में कोटे का चयन चुपचाप करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि बगैर खुली बैठक के कोटे का चयन कर लिया गया। जो नियम विरूद्ध है। गांव सभा रंजीतबोझा मे 9 वर्ष तक सूबेदार वर्मा उसके पश्चात 7 वर्षों से सुरेंद्र वर्मा कोटे का संचालन करते आ रहे थे। इनके विरुद्ध ग्रामीणों ने घटतौली व कभी कभी एक माह का कोटा न बांटने के विरुद्ध तमाम शिकायती पत्र दिए। फलस्वरूप संबंधित अधिकारियों ने कोटा निरस्त कर दिया। कोटा निरस्त कर गेंदपुर गांव सभा के कोटेदार कोलही महाराज से अटैच कर दिया। रंजीतबोझा से गेंदपुर की दूरी लगभग 5 किलोमीटर है। 6 माह से रंजीतबोझा के ग्रामवासी गेंदपुर खाद्यान लेने जा रहे थे। इस संबंध में ग्रामवासी बच्छराज पुत्र बलदेव प्रसाद ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.