पश्चिम चंपारण, सितम्बर 23 -- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में रोंगटे खड़ी कर देने वाली घटना हुई है। यहां एक बाघ ने महिला को मार डाला है। घटना पश्चिम चंपारण में मदनपुर वनक्षेत्र के सिरिसिया गांव की है। जानकारी के मुताबिक, महिला महजिदिया सरेह में घास काटने गई थी और फिर अचानक वहां बाघ ने उनपर हमला बोल दिया। मृतक महिला के बारे में बताया जा रहा है कि वो जरलहिया सिरिसिया की रहने वाली है। हमले के दौरान बाघ ने अपने पंजे से महिला का चेहरा नोंच दिया था। बताया जा रहा है कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाघ के हमले में महिला की मौत से आसपास के गांव में रहने वाले लोग दहशतजदा है। महिला को मौत के घाट उतारने के बाद से बाघ के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इधर खुलेआम घूम रहे इस हत्यारे बाघ को लेकर वन विभाग में भी हड़कंप है। वन विभाग इस बाघ की तल...