चुन्नीगंज चौराहे पर जल निगम ने खोदी रोड
कानपुर, अप्रैल 16 -- कानपुर। जल निगम ने बुधवार को चुन्नीगंज चौराहे पर कर्नलगंज थाने के ठीक सामने दूसरी पटरी की रोड खोद डाली। चौराहा बंद होने से डायवर्ट की गई रोड पर इससे इतना जाम लगा कि दोपहर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। आखिरकार चौराहे की बैरिकेडिंग हटा दी गई ताकि वाहनों का आवागमन सुगम हो सके। जल निगम के अधिशासी अभियंता प्रवीण यादव ने बताया कि जेएनएनयूआरएम के तहत बिछाई गई जीआरपी पाइप लाइन का गैप भरने के लिए खुदाई की गई है। पाइप लाइन डालकर सड़क मोटरेबल कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- -चार दिन से पूरनपट्टी में हर घर नल जल का पानी ठप यह भी पढ़ें- बिना सूचना शहर के चारों तरफ बैरिकेडिंग, डेढ़ घंटे जाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.