चित्रकूट, मई 12 -- चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी स्थित गल्ला मंडी में संचालित आईएफएफडीसी कृषक सेवा केन्द्र में इफ्को की ओर से किसान सभा का आयोजन हुआ। जिसमें वैश्विक उर्वरक संकट एवं गिरते हुए कृषि उत्पादन को संभालने के लिए रासायनिक उर्वरक के साथ नैनो, जैविक बायो डी कंपोजर एवं जैव उर्वरक को मददगार बताया गया। अवगत कराया कि वर्तमान वैश्विक उर्वरक परिदृश्य में देश के सामने फसल उत्पादन को लेकर जो चुनौती उत्पन्न हुई है, उसमें नैनो व जैव उर्वरक महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में उभरकर आए हैं। जिला सहकारी संघ के चेयरमैन योगेश जैन ने किसानों को प्राकृतिक खेती के संबंध में जानकारी देते हुए इसको बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक राजवीर सिंह ने किसानों को नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, सागरिका, बायो डी कंपोजर एवं तरल कंसोर्टियां के संबंध म...