नई दिल्ली, मार्च 13 -- नोट : इसे 'ट्रंप की टीम में खींचतान, जीत कब घोषित हो इस पर मतभेद' वाली खबर के साथ लगाएं। इसमें मिंट का लोगो जरूर लगाएं।-----------------------------------यारोस्लाव ट्रोफिमोवअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संकेत दे रहे हैं कि वह ईरान के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध को जल्दी खत्म करना चाहते हैं। लेकिन लड़ाई रोकने का फैसला भी अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए बड़े खतरे पैदा कर सकता है, भले ही ईरान इसकी अनुमति दे दे।अगर ट्रंप जीत का ऐलान कर बमबारी रोकते हैं साथ ही आर्मी को वापस बुलाना शुरू कर देते हैं, तो इससे कुछ समय के लिए वैश्विक बाजार शांत हो सकते हैं। लेकिन अगर ईरान की धार्मिक सरकार सत्ता में बनी रहती है और उसके पास परमाणु सामग्री, मिसाइलें और ड्रोन मौजूद रहते हैं, तो इससे ऊर्जा बाजारों पर ईरान का असर बढ़ सकता है। इससे ...