चुनौती: सोशल मीडिया के इस्तेमाल से हो रही आतंकी फंडिंग: एफएटीएफ
नई दिल्ली, जून 27 -- आतंकी संगठन सोशल मीडिया, मैसेजिंग एप्लिकेशन और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल आतंकी फंडिंग के लिए कर रहे। अंतरराष्ट्रीय संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में ये बात कही। एफएटीएफ ने चिंता जताते हुए वैश्विक सहयोग बढ़ाने की अपील की है। एफएटीएफ की अध्यक्ष एलिसा डे आंदा माद्राजो ने कहा कि आतंकवाद के वित्तपोषण का स्वरूप अब तेजी से बदल रहा है। इससे आतंकी संगठनों की वैश्विक स्तर पर लोगों तक पहुंच काफी बढ़ गई है। आतंकवादी वित्तपोषण अब डिजिटल हो गया है और इसके साथ अरबों लोगों तक पहुंचने तथा हमलों के प्रभाव को कई गुना बढ़ाने की क्षमता पहले से कहीं अधिक हो गई है। एफएटीएफ ने कहा कि डिजिटल तकनीकों से पैदा हो रहे नए खतरों से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग को और मजबूत करना होगा। रिपोर्ट के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.