नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- दुनिया के 47 देशों में वर्ष 2025 में 26.6 करोड़ लोग भुखमरी से ग्रसित रहे। वर्ष 2016 की तुलना में ये आंकड़ा दोगुना है। पाकिस्तान भुखमरी से प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष दस में शामिल है। ग्लोबल रिपोर्ट ऑन फूड क्राइसेस-2026 (जीआरएफसी) की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार खाद्य संकट के चलते पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, कांगो, म्यांमार, नाइजीरिया, दक्षिणी सूडान, सूडान, सीरिया और यमन शीर्ष दस में शामिल हैं। पाकिस्तान में कुल 1.1 करोड़ लोग भूख से प्रभावित हैं। इसमें से 93 लाख लोग गंभीर खाद्य संकट से जूझ रहे जबकि 17 लाख लोग आपात श्रेणी में है। बारिश और बाढ़ के चलते 60 लाख लोगों पर बुरा असर पड़ा है। फसलों और मूलभूत ढांचे को हुए नुकसान के कारण भी लोगों के सामने भोजन का संकट गहराया है। रिपोर्ट में चेता...