चुनौतियों को अवसर में बदलता है जीवन कौशल : प्रो. अनीस
दरभंगा, जून 11 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के तत्वावधान में बुधवार को मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए जीवन कौशल विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. अनीस अहमद ने मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के संदर्भ में जीवन कौशल के मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए आत्म जागरूकता, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन और प्रभावी संचार जैसे जीवन कौशल सबसे महत्वपूर्ण है। कहा कि ये कौशल दैनिक चुनौतियों का सकारात्मक रूप से सामना करने, मजबूत रिश्ते बनाने और जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।बीएन यह भी पढ़ें- युवाओं और किशोरों को मानसिक स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना जरूरी मंडल विश्वविद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.