नई दिल्ली, फरवरी 27 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने युवा आबादी को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए शुक्रवार को कहा कि दुनिया अपनी चुनौतियों के समाधान के लिए देश की ओर देख रही है। बिरला, इंदौर के श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, दुनिया के सारे देश अपनी चुनौतियों के समाधान के लिए भारत की ओर देख रहे हैं। इन देशों की निगाहें हमारे नौजवानों की जनसांख्यिकीय ताकत पर हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि नौजवान भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं, जिनका सामर्थ्य, आत्मविश्वास और नई दृष्टि भारत को विकास के पथ पर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि कई देशों की आबादी में युवाओं की तादाद घट रही है जिससे चुनौतियों से लड़ने का उनका सामर्थ्य भी कम हो रहा है। बिरला ने कहा, नवाचारों और नये अनुसं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.