चुनौतियों के मद्देनजर सरकार ने बनाए सात अधिकार प्राप्त समूह: मोदी
नई दिल्ली, मार्च 24 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध की वजह से देश के सामने उत्पन्न चुनौतियों से आगाह करते हुए कहा कि इस युद्ध से बनी वैश्विक परिस्थितियां अगर लंबे समय तक बनी रहती हैं, तो गंभीर दुष्परिणाम तय है। मंगलवार को राज्यसभा में उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए सात नए समूहों का गठन किया गया है जो एलपीजी, आवश्यक सेवाओं, महंगाई एवं वस्तुओं की आपूर्ति एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अन्य विषयों का नियमित आकलन कर सुझाव देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर चुनौती के लिए तैयार रहने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि भारत ने अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास बीते वर्षों में किए हैं, उनको और गति दे रहा है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इसके कारण भारत के सामने आई चुनौतियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.