नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। वैश्विक बाजार से जुड़ी तमाम चुनौतियों के बीच भारत ने निर्यात के मोर्चे पर अपनी स्थिति को बेहतर किया है। आंकड़ों अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कुल निर्यात में 15.5 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, चालू वित्त वर्ष (2026-27) में अप्रैल से अगस्त के दौरान भी कुल निर्यात 15 प्रतिशत बढ़कर 399.27 अरब डॉलर पहुंच गया। सरकार का अनुमान है कि मौजूदा वृद्धि के हिसाब से भारत वर्ष 2032 तक दो ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य हासिल कर लेगा। वैश्विक बाजार से जुड़ी चुनौतियों के बीच भारत कई मोर्चों पर एक साथ काम कर रहा है। इसके तहत नए व्यापार समझौतों के जरिए भारतीय उत्पादों के लिए नए बाजार खोलने पर काम किया जा रहा है। इस दिशा में यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और ओमान के साथ व्यापार समझौते हुए हैं। इससे स्...