नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। तमाम वैश्विक चुनौतियों के बीच मार्च में भारत का निर्यात क्षेत्र कुछ क्षेत्रों में बेहतर रहा है। इससे पता चलता है कि पहले टैरिफ संकट और उसके बाद अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ने से प्रभावित हुआ आपूर्ति शृंखला के बीच भारत वैश्विक बाजार में नए ग्राहक खोजने और उन्हें वस्तुएं एवं सेवाओं का निर्यात करने में सफल रहा है। आंकड़े बताते हैं कि बीते महीने निर्यात में सकारात्मक वृद्धि देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत के कुल निर्यात (वस्तु एवं सेवाएं) में हल्की बढ़त दर्ज की गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुल निर्यात 860.09 अरब डॉलर रहा, जो उससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के 825.26 अरब डॉलर की तुलना में 4.22 फीसदी अधिक है। यह भी पढ़ें- चीन की अर्थव्यवस्था पांच प्रतिशत की दर से ब...