नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश के निर्यात ने मजबूत गति बनाए रखी और वित्त वर्ष 2025-26 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज होने की उम्मीद है। वाणिज्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह बात कही। वाणिज्य मंत्रालय मार्च महीने और समूचे वित्त वर्ष 2025-26 के निर्यात-आयात के आंकड़े 15 अप्रैल को जारी करेगा। देश का वस्तु निर्यात फरवरी में सालाना आधार पर 0.81 प्रतिशत घटकर 36.61 अरब डॉलर रह गया जबकि व्यापार घाटा घटकर 27.1 अरब डॉलर था। संचयी आधार पर वित्त वर्ष 2025-26 में अप्रैल से फरवरी के दौरान निर्यात 1.84 प्रतिशत बढ़कर 402.93 अरब डॉलर हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...