मोतिहारी, मार्च 30 -- मधुबन। मधुबन के सभी बूथों पर रविवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 132 संस्करण को सुना गया। विधायक राणा रणधीर सिंह ने कौड़िया के बूथ नं. 209 पर कार्यकर्ताओं के साथ पीएम के मन की बात सुनी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम ने साहस व धर्म के साथ आने वाली चुनौतियों से मुकाबला करने की हिम्मत भारत के पास होने की बात कही है। कहा है कि जिस तरह हम कोरोना के संकट से बाहर निकले। उसी तरह हमलोग युद्ध के संकट से बाहर निकलेंगे। जल संकट से निपटने के लिए सामुहिक रूप से जल संचय का प्रयास हो रहा है। मत्स्य पालन से जुड़कर मछुआरे आत्मनिर्भर भारत की नीव रख रहे हैं। भारत युवाओं का देश है। भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है। हम इस वर्ष रणजी ट्रॉफी और टी-20 मैच जीते हैं। सरकार खेल को ग्रामीण क्षेत्र में ब...