मऊ, मई 19 -- मुहम्मदाबाद गोहना। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक से चुने गए पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान समारोह उच्च प्राथमिक विद्यालय के अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र कुमार कुशवाहा के आवास पर संपन्न हुआ। मंडल उपाध्यक्ष एवं जनपद मऊ के एसआरजी संजय कुमार तिवारी, कंपोजिट विद्यालय लछिमन पट्टी के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृपा नारायण त्रिपाठी तथा कंपोजिट विद्यालय बंदीघाट के वरिष्ठ अध्यापक बृजराज को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुहम्मद शमशेर, हरिलाल यादव, सतीश कुमार आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...