भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री दादी जी सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को चुनिहारी टोला स्थित राणी सती मंदिर में मंगलपाठ का आयोजन किया जाएगा। मंगल पाठ के संयोजक मनोज चूड़ीवाला ने बताया कि हर माह की नवमी तिथि को मंदिर में मंगलपाठ किया जाता है। शनिवार दोपहर 3 बजे से मंगल पाठ प्रारंभ होगा। इस दौरान समाज की महिलाएं मेहंदी, चुनरी, गजरा एवं सिंदूर उत्सव में भाग लेकर मां का भजन-कीर्तन करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...