नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एआई सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का भविष्य कुछ गिने-चुने देशों या कुछ अरबपतियों के फैसलों पर निर्भर नहीं होना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि एआई का विकास और उसका संचालन समावेशी और वैश्विक भागीदारी के साथ होना चाहिए। गुटेरेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए भारत को ग्लोबल साउथ में पहला एआई समिट आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत में आयोजित यह सम्मेलन खास महत्व रखता है क्योंकि यह एआई के भविष्य पर व्यापक वैश्विक चर्चा का मंच बन रहा है। उन्होंने कहा कि एआई बहुत तेजी से अर्थव्यवस्था, समाज और शासन व्यवस्था को बदल रहा। ऐसे में इसकी नीति और दिशा तय करने के लिए बहुपक्षीय सहयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.