मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर सरकार की नई कैबिनेट यानी निगम की सशक्त स्थायी समिति की सात सीटों के चुनाव में सात दिन बाकी हैं। आठवें दिन पार्षदों के गुप्त मतदान के जरिए समिति के सदस्य निर्वाचित होने के साथ ही पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस बीच नई समिति में दावेदारी पुख्ता करने के लिए निगम की राजनीति में शह-मात का खेल शुरू हो गया है। सियासी समीकरण सेट करने या अपने पक्ष में मोड़ने के लिए हर खेमे ने पूरी ताकत झोंक दी है। विरोधी गुट के पार्षदों को पक्ष में लाने के लिए दांव-पेच का सिलसिला शुरू हो चुका है। नतीजतन हर खेमे को सेंधमारी का डर सता रहा है। साथ दिख रहे सभी पार्षदों के चेहरों पर भरोसा करना मुश्किल हो रहा है। खासकर कुछ चुनिंदा चेहरों पर नजर है। वे पर्दे के पीछे से बड़ा खेल कर सकते हैं। वैसे, निगम के इतिहास में पहली...