औरैया, मई 1 -- बिधूना, संवाददाता। तहसील परिसर में तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। मतदान और मतगणना के बाद नवीन तिवारी को अध्यक्ष तथा अतुल कुमार तिवारी को महामंत्री पद पर विजेता घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी। नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। एसोसिएशन के कुल 162 सदस्यों में से 159 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन विनोद कुमार गुप्ता और सदस्य सूरज पाल सिंह रघुवंशी, राकेश चौहान, नरवीर सिंह यादव व जय गोपाल सिंह राठौर की देखरेख में मतगणना कराई गई।अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला हुआ, जिसमें नवीन तिवारी को 93 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमरेश सिंह सेंगर को 40 और...