कटिहार, अक्टूबर 27 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत को लेकर होने वाले विवादों पर अब विराम लगने जा रहा है। निर्वाचन आयोग ने मतदान के दिन हर दो घंटे पर मतदान का रीयल टाइम डेटा अपडेट करने का निर्देश जारी किया है। इससे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और समयबद्धता सुनिश्चित होगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बताया कि मतदान के दिन सभी पीठासीन पदाधिकारी (पीओ) को पीआरओ मोबाइल एप का उपयोग अनिवार्य रूप से करना होगा। इसके माध्यम से हर मतदान केंद्र से मतदान की स्थिति, प्रतिशत और तकनीकी जानकारी सीधे जिला नियंत्रण कक्ष व निर्वाचन आयोग के सर्वर तक पहुंचाई जाएगी। निर्देश के अनुसार, मतदान की पूरी प्रक्रिया - मॉक पोल रिपोर्ट, मतदान की शुरुआत, दो-दो घंटे पर मतदाता टर्नआउट रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.